Public Updates Updates ( काजल तिवारी ) -:
जालंधर नगर निगम दफ्तर में जाने से पहले इस खबर को जरूर पढ़े जलंधरवासी | आपको बता दे की नगर निगम के सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए है और कामकाज ठप हो गया है |

मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दे की कर्मचारी लंबित मांगो को लेकर हड़ताल पर गए है, और उनके द्वारा नगर निगम मुख्यालय के सामने रोष प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की जा रही है |

आपको बता दे की हड़ताल पर गए कर्मचारियों का कहना है कि नगर निगम में नई भर्ती नहीं हो रही है, जिसके चलते काम सही ढंग से नहीं हो रहा है | खासकर सीवर मैन और सफाई सेवको की भर्ती न होने कारण काम प्रभावित हो रहा है | कर्मचारियों ने डीसी विशेष सारंगल से मिलकर अपनी मांगो को रखा है |

Share.
Exit mobile version