Public Updates ( काजल तिवारी ) -:   पंजाब में PRTC व पनबस फिर से दौड़ेगी रोड पर क्योंकि कॉन्ट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन ने 9 नवंबर को यानि आज होने वाले हड़तान का फैसला वापिस ले लिया है | जिसके चलते अब लोग बसों में आराम से ट्रेवल कर सकते है आइये आपको बताते है की आखिर हड़ताल क्यों की जा रही थी |

वेतन बढ़ोतरी को लेकर आज पंजाब के बसों का चक्का जाम हड़ताल होनी थी | ऐसे में त्यौहार का सीजन है जिसके चलते जनता इस शहर से उस शहर क जा रही है जिसकी वजह से यात्रियों क परेशानियों का सामना करना पड़ सकता था | यूनियन ने सरकार को चेतावनी दी थी की अगर उनकी मागो को पूरा नहीं किया गया तो वो आने वाले दिनों भी ऐसा संघर्ष करने के लिए तैयार है |

इसके साथ ही आपको बता दे की पहले भी यूनियन की एक मांग थी की सभी कर्मचारियों को पक्का किया जाए इतने दिन से काम कर रहे जिसको लेकर 14 अगस्त से 16 अगस्त तक यानि तीन दिन हड़ताल की गई थी |

पंजाब सरकार ने फैसला किया था की जो 10 साल पुराने है सिर्फ उनको ही पक्का किया जायेगा | लेकिन वह वादा अभी तक नहीं पूरा किया गया | किसी भी कर्मी को पक्का नहीं किया गया जिसके चलते यूनियन का कहना था की अब जब तक वेतन में बढ़ोतरी नहीं होती तब तक पनबस छक्का जाम हड़ताल चलेगी |

त्योहारों के चलते पंजाब सरकार ने यूनियन द्वारा मांगी गई 5% वेतन में बढ़ोतरी की मांग पूरी कर दी गई है | अमृतसर कॉन्ट्रेक्ट यूनियन के प्रधान ने बताया की बढ़ोतरी करने के बाद लेटर जारी कर दिया गया जिसके बाद आज होने वाली हड़ताल को रद्द कर दिया गया है |

 

Share.
Exit mobile version