Public Updates ( काजल तिवारी )-:  मैक्सिको की संसद में 700 से 1800 साल पुराने ममी जैसे दो कंकाल देख सनसनी फैल गई। यूएफओलॉजिस्ट जैमे मौसन ने इन्हें पेश किया। उन्होंने दावा किया कि ये कंकाल 2017 में पेरू के कुस्क की एक खदान में मिले थे। कार्बन डेटिंग से इनकी उम्र पता चली। डीएनए टेस्टिंग से इनके मानव नहीं होने के पुख्ता सबूत मिले। इनके हाथ-पैरों में तीन-तीन अंगुलियां हैं। खोपड़ी लंबी और हड्डियां हल्की हैं। संसद में किए गए एक्स रे में इनके पेट में अंडे और कैडमियम व ऑस्मियम जैसी धातु दिखी। इनकी आनुवांशिक संरचना मनुष्यों से 30% अलग है।

मार्का डॉट काम ने मौसान के हवाले से कहा, ‘ये नमूने हमारी पृथ्‍वी के विकास के हिस्‍सा नहीं हैं। ये एक शैवाल की खान में मिले हैं और बाद में वे जीवाश्‍म में बदल गए। मैक्सिको के सांसदों ने भी यूएफओ के ऊपर एक सुनवाई आयोजित की है। मंगलवार को दो लाशों को जिन्‍हें ‘गैर इंसानी’ एलियन जीव माना जा रहा है, उन्‍हें संसद के अंदर प्रदर्शित किया गया। मौसान एक पत्रकार भी हैं और लंबे समय से परग्रही जीवों के बारे में जांच कर रहे हैं।

इससे पहले अमेरिकी रिटायर्ड मेजर डेविड ब्रुश ने दावा किया था कि अमेरिका के पास एलियन के सबूत हैं। मौसन जब मैक्सिकन सरकार और अमेरिकी अफसरों को कंकाल दिखा रहे थे, तब ब्रुश भी वहीं थे। संसद में इन कंकालों की पेशी के बाद मैक्सिको पृथ्वी पर एलियन की मौजूदगी मानने वाला पहला देश बन गया है।

 

Share.
Exit mobile version