Public Updates ( काजल तिवारी ) -: चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर CM मान बोले बेशक भाजपा ने बाजी मार ली है, जिसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सवाल उठाते हुए कहा की भाजपा ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लूटा है यह सबके सामने है | आज का दिन देश की राजनीती में काले दिवस के रूप में मनाया जाएगा |

मुख्यमंत्री भगवंत ने कहा की अकेले पंजाब में नहीं बल्कि और राज्यों में भी भाजपा ने ऐसे ही गुमराह कर वोट लूट रही है और बाजी मारी है | हमारी पार्टी को जानबूझ कर रिजेक्ट किया गया है | चुनावी अधिकारी ने भाजपा के 16 वोट सही कर दिए और हमारे 8 वोट जानबूझ कर कैंसिल कर दिए | बीजेपी ने छल और धक्के दे ये चुनाव को जीता है |

आपको बता दे की आज चंडीगढ़ में हुए मेयर चुनाव में मनोज सोनकर ने बाजी मारी है | उन्हे कुल 16 वोट व आम आदमी पार्टी के कुलदीप को 12 वोट मिले | भाजपा के चुनाव जीतने पर आम आदमी पार्टी ने खूब हंगामा किया |

Share.
Exit mobile version