Public Updates ( काजल तिवारी ) -:  एक बड़ी खबर पंजाब कैबिनेट को लेकर सामने आ रही है | बताया जा रहा है कि CM मान ने पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया है | आइए आपको बताते है की कैसा फेरबदल CM मान की तरफ से किया गया है |

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि CM मान ने पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल करते हुए दो मंत्रियो के विभाग में फेरबदल किया है | इससे से पहले भी कई मंत्रियो के विभागों में फेरबदल किया गया था | वही अब फिर से फेरबदल किया है, कई मंत्रियो से विभाग वापिस ले लिया गया है |

सबसे पहला विभाग जो की पहले मीत हेयर के पास था उसको वापिस ले लिया गया है तथा यह विभाग कैबिनेट मंत्री जोड़ा ,माजरा को सौप दिया गया है | बता दे की गुरमीत मीत्त हेयर के पास 3 विभाग थे जिनमे से 2 विभाग वापिस ले लिए गए है |

वही चेतन सिंह जोड़ा माजरा को 7 विभाग सौप का उनकी जिम्मेदारी और बढ़ा दी गई है | सिर्फ स्पोर्ट्स विभाग ही गुरमीत हेयर के पास रहेगा | बाकि विभागों में कोई बदलाव नहीं किया गया है | CM के पास विज्ञान तकनीक और पर्यांवरण मंत्रालय रहेगा |

Share.
Exit mobile version