Public Updates ( काजल तिवारी ) -: भारतीय रेलवे द्वारा 16 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सभी मंडलो को स्वछता पखवाड़ा मनाने का निर्देश दिए गए थे | फिरोजपुर रेल मंडल के डी आर एम् संजय साहू खुद भी इस सम्बन्ध में रेल अधिकारियो को जागरूक करते रहे और सफाई अभियान में शामिल होते रहे | रविवार को रेल प्रशासन ने 1 तारीख़ एक घंटा अभियान के तहत श्रमदान किया |

ऐसी कड़ी में अगर बात जालंधर रेलवे स्टेशन की बात करे तो जगह- जगह कूड़ा का ढेर देखने को मिला | रिजर्वेशन केंदर और बुकिंग केंद्र के सामने डस्टबिन कूड़े से भरा पड़ा था | लोग उस गन्दी बदबू के साथ टिकट लेने के लिए मजबूर थे देखा जाये तो स्वछता अभियान की पूरी तरह से धज्जिया उड़ाई गई है | साथ ही आपको बता दे की प्लेनफोर्म न 1 रेल लाइन गाद के ढेर लगे हुए थे |

स्टेशन परिसर के अंदर सुबह के 11 बजे ये हाल था हर जगह गन्दगी ही गन्दगी थी सफाई कर्मियों ने 11 बजे तक पोछा तक नहीं मारा था | यात्रियों का कहना है की अगर स्वछता पखवाड़े के तहत इतनी गंदगी है स्टेशन के अंदर तो रोजाना के बाकी दिनों में क्या हाल होता होगा |

Share.
Exit mobile version