Public Updates ( काजल तिवारी ) -: बड़ी खबर सामने आ रही की पटियाला के फास्टवे के निदेशक सहित 6 लोगो के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज किया गया है | यह केस अमनदीप कंबोज की शिकायत के आधार पर किया गया है | आइये बताते है पूरा मामला |

जानकारी के मुताबिक बताया गया जय की केबल ऑपरेटर अमनदीप कंबोज ने आरोप लगाए है जिसके चलते इस मामले में ब्रांच मैनेजर जांदीप सिंह, शिवचरण और दविंदरसिंघ, ज्योति खान विकास पुरी को नामजद किया है |

जानकारी के अनुसार अमनदीप ने आरोप लगाते हुए कहा की उसका सन्नूर और चीमा बाग़ में केबल का काम है | कुछ अज्ञात लोग ने चीमा बाग़ में उसके नेटवर्क की तार काट दी और 6-7 केबल बक्से चोरी करने की कोशिश की |

इस दौरान जब उसने अज्ञात लोगो को रोकने की कोशिश की तो उस पर दविंदर और शिवचरण ने हमला कर दिया और मौके पर फरार हो गए | इस सम्बन्ध में उसने पुलिस को शिकायत दी थी जिसके बाद यह उक्त कार्रवाई की गई है |

Share.
Exit mobile version