Public Updates ( काजल तिवारी ) -:  I. N. D. I. A. में शामिल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पंजाब में अलग- अलग चुनावी मैदान में उतरेंगे | इसके लिए आप सुप्रीमो अरविन्द केरजरीवाल ने गत दिनों दिल्ली में हुई मीटिंग में हरी झंडी दे दी है | इस मीटिंग संदीप पाठक CM भगवंत मान सहित कई सनीयर नेता मौजूद रहे | 13 लोकसभा सीटों के लिए 39 नेताओ के नाम शार्ट लिस्ट कर दिए गए है |

हालाँकि जालंधर से तो सुशील रिंकू ही उम्मीदवार रहेंगे | जल्द ही इस बारे में आधिकारिक घोषणा भी होगी | आपको बता दे कीCM मान अलग चुनाव लड़ने इ पहले ही सन्देश दे रहे है | व अपने हर प्रोग्राम में एक महीने से पंजाब में 13-0 से जीतने के दावे कर रहे है |

लोकसभा चुनाव में एक साथ न उतरने के पीछे कई वजह हैं। क्योंकि लोकसभा चुनाव के बाद पंजाब में निकाय और पंचायत चुनाव भी होने तय हैं। अगर, यह दोनों दल इकट्ठ चुनावी मैदान में जाते हैं, तो उसका असर उन पर पड़ सकता है। यह बात दोनों दलों को पता है। क्योंकि आप जहां पंजाब में सत्ता में है तो कांग्रेस विपक्षी दल है। अगर यह दोनों इकट्ठे हो जाते हैं तो विपक्षी दल इस मुद्दे को गंभीरता से उठाएंगे।

ऐसे में दोनों दल किसी भी तरह की चूक नहीं करना चाहते हैं। आप की भी दिल्ली में चुनाव को लेकर एक मीटिंग गत दिनों हो चुकी है। हालांकि, कांग्रेस के कई सीनियर नेता भी चुनाव के बाद गठबंधन की बात पर राजी हैं। परगट सिंह इस पर अपनी बात साफ कर चुके हैं। उन्होंने तो साफ किया था दोनों को इकट्ठे चुनावी मैदान में नहीं जाना चाहिए |

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share.
Exit mobile version