बड़ी खबर सामने आ रही है कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा को लेकर, आपको बता दे की पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने सुखपाल खैहरा को जमानत दे दी है | एन.डी.पी.एस. मामले में हाईकोर्ट ने आज सुखपाल खैहरा को बड़ी राहत दे है |

आपको बता दे की विजिलेंस ने 2015 के ड्रग्स केस में उन्हें गिरफ्तार किया था | यह गिरफ्तारी चंडीगढ़ उनके आवास से सुबह सुबह की गई थी |

रिहाई के साथ साथ सुखपाल खैहरा को बड़ा झटका भी दिया गया है, उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है |  जानकारी के अनुसार आपको बता दे की थाना सुभानपुर में उनके खिलाफ 195 A और 506 IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है |

Share.
Exit mobile version