Public Updates ( काजल तिवारी ) -:   बड़ी खबर जालंधर से जहा पर DC दफ्तर के बाहर बड़ा हंगामा हो रहा है| आपको बता दे की यह हंगामा रेहड़ी और फड़ी वाले कर रहे है सड़क दोनों तरफ से जाम कर दी गई है | और बोला जा रहा है की हमे बेरोजगार ना करे |

जालंधर DC दफ्तर के बाहर बड़ा हंगामा

जानकारी के अनुसार आपको बता दे की रेहड़ी और फड़ी की वजह से शहर में बहुत ज्यादा ट्रैफिक खड़ा हो जाता है | जिसकी वजह से प्रशासन द्वारा रेडी और फड़ी को हटाया जा रहा है |

परन्तु प्रदर्शनकारियों का कहना है की मॉल्स के बाहर इतनी गाड़िया खड़ी होती है उनको तो कुछ नहीं बोला जाता है तो हमको क्यों अगर फड़ी/ रेडी की वजह से परेशानी हो रही है तो हम थोड़ा पीछे कर लेंगे |

परन्तु हमारे पेट में लात ना मारे हमे रेडी लगाने दे वार्ना हम बेरोजगार हो जाएंगे | प्रदर्शनकारियों का कहना है की प्रशासन हम पे अत्यचार कर रही है | बता दे की थोड़े दिन पहले ही सीपी मीटिंग हुई थी इन सभी मामले को देख कर लगता है इनका हल नहीं निकाल पाई है प्रशासन

Share.
Exit mobile version