Public Updates ( काजल तिवारी ) -: भाई अचानक प्याज महंगी हो गई अब इसका कारण क्या हो सकता है तो आइए आपको समझते है | जो प्याज 25 रुपए प्रति किलो आने वाली प्याज जो की तीन दिन में मंडियों में नहीं पहुंच सका | जालंधर ,अमृतसर और लुधियाना की मंडियों में आखिरी बार शनिवार को ही प्याज का ट्रक भेजा गया था | जिसके बाद से सस्ता प्याज सप्लाई नहीं किया गया |

मंडियों में अलवर का प्याज आने के बाद रिटेल में प्याज की कीमत 50 रुपए तक पहुंच गई है | हालाँकि थोक में प्याज की कीमते और भी कम है | बताया जा रहा है की छठ पूजा होने के कारण लेबर का काम थम जाने से सप्लाई नहीं ह पाई | मंडियों में अब छठ पूजा के बाद ही सरकारी सस्ता प्याज बिकेगा |

आखिर प्याज का दाम क्यों बढ़ा

हालाँकि दिवाली के दिनों में मकसूदा सब्जी मंडी में प्याज की खरीदारी करने के लिए लोगो की भीड़ भीड़ काम रही है | डिमांड काम होने के कारण प्याज की सप्लाई रुकने से कोई ख़ास प्रभाव नहीं पड़ा |

100 रुपए में चार किलो प्याज छठ पूजा के बाद ही मंडियों में मिलेगा लेकिन बताया जा रहा है कि तब तक रिटेल में भी प्याज की कीमतों में काफी कमी आएगी | इससे पहले रोज 100 रुपये में चार किलो बिकने वाले प्याज की खपत 5 से 6 टन हो जाया करती थी |

Share.
Exit mobile version