चंडीगढ़ (Public Updates TV): पंजाब सरकार ने 31 जुलाई को शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर पूरे राज्य में सरकारी छुट्टी घोषित कर दी है। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस दिन सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।
Advertisement
इससे पहले यह छुट्टी राखी के रूप में सूचीबद्ध थी, जिसे अब शहीद उधम सिंह को समर्पित कर दिया गया है।
साथ ही, मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल मिलकर भावानीगढ़-सुनाम रोड का नाम बदलकर ‘शहीद उधम सिंह मार्ग’ रखेंगे। यह फैसला कंबोज समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर लिया गया है।
Advertisement