Punjab: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार ने ग्रुप डी के पदों के अधीन सेवा चयन बोर्ड पंजाब के जरिए निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार 24 सितंबर 2024 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 172 पद भरे जाएंगे। इनमें से 150 पद सेवादार और 22 चौकीदार के पद हैं।
Advertisement
इन पदों के लिए अप्लाई करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की उम्र 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। पंजाब के अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 40 वर्ष होगी। इच्छुक इन पदों के लिए आप घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट https://sssb.punjab.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Advertisement