पटियाला/नाभा (Public Updates TV): पंजाब के पटियाला जिले के नाभा के पास फरीदपुर गांव में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पीआरटीसी की एक बस बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और पलट गई। बस में क्षमता से कहीं अधिक सवारियां मौजूद थीं।

हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि बस में करीब 130 यात्री सवार थे, जबकि बस की क्षमता इससे कहीं कम है। हादसे में 15 से 20 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें कई की टांगों में फ्रैक्चर की जानकारी मिली है।

जानकारी के मुताबिक बस 52 सीटर है जिसमें सवारियां कहीं ज्यादा थी और सबसे अधिक महिलाएं बैठी थी
घायलों को मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद भी कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगों में रोष देखने को मिला।
प्रशासनिक लापरवाही और ओवरलोडिंग की खुली पोल ने एक बार फिर बस सेवाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

