केंद्र बीबीएमबी का डायरेक्टर बदला, पंजाब-हरियाणा सरकारें आमने-सामने; मुख्यमंत्री-मंत्रियों ने भाजपा को घेरा
चंडीगढ़/नई दिल्ली/जालंधर (Public Updates TV): पंजाब में नंगल डैम से हरियाणा को पानी देने को लेकर सियासी पारा हाई है। पंजाब के मुख्यमंत्री-मंत्रियों सहित कई बड़े नेता इसके विरोध में भाजपा को घेर रहे हैं। हरियाणा को पानी देने के लिए केंद्र सरकार ने बीबीएमबी के डायरेक्टर को भी बदल दिया है और हरियाणा के अफसर को इंचार्ज लगाया है जिसके बाद से आम आदमी पार्टी हमलावर हो गई है।
रोपड़ और नंगल में भारी पुलिस फोर्स देना की गई है मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान और अन्य मंत्री रोपड़ पहुंच गए हैं। आम आदमी पार्टी केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ पंजाब भर में प्रदर्शन कर रही है और पंजाब का पानी हरियाणा को देने के विरोध में रोज मार्च भी निकल रही है।
जालंधर में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरमैन राजविंदर सिंह थियाड़ा सहित कई बड़े नेताओं ने विरोध प्रदर्शन कर भाजपा को घेरा है।
पहलगाम हमले पर सभी पार्टियां भाजपा के साथ खड़ी थी लेकिन पंजाब का पानी हरियाणा को देने के विरोध में सभी भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं बीबीएमबी का डायरेक्टर बदलने पर आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर पंजाब के मामलों में दखलअंदाजी करने के आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के निजी मामलों में हस्तक्षेप कर रही है जिससे राज्य की गरिमा को ठेस पहुंची है।