जालंधर/होशियारपुर (Public Updates TV): दसूहा के गांव बुद्धोबरकत में बीती रात नशा तस्करों को पकड़ने गए पुलिस पार्टी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस ने अपने बचाव में फायरिंग की जिसमें 2 लोग जख्मी हो गए।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए डीएसपी दसूहा बलविंदर सिंह जोड़ा ने बताया कि बीती रात 112 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत आई थी के गांव बुद्धोबरकत में नशे का कारोबार चल रहा है। दसूहा थाना से एसआई सरबजीत सिंह एवं एसआई सुखदेव दोनों गांव बुद्धोबरकत पहुंचे और वहां के पूर्व सरपंच भूपिंदर सिंह के घर पहुंचे और सहयोग करने की मांग की।
भूपिंदर सिंह की पत्नी गांव की मौजूदा सरपंच भी है। भूपिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ बहसबाजी करने लगा। इसी दौरान अन्य लोग भी इकठ्ठा हो गए और दोनों पुलिस मुलाजिमों पर हमला कर दिया।
अपनी आत्मरक्षा में पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी जिसमें 2 लोग जख्मी हो गए। घायल पुलिस मुलाजिमों का इलाज दसूहा के सरकारी हस्पताल में चल रहा है। इस मामले में कुल 24 लोगों पर मामला दर्ज कर अगली कारवाही शुरू कर दी गई है।