Public Updates ( काजल तिवारी ) -:   दीपावली की पूर्व संध्या पर प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में शनिवार को आस्था का समंदर हिलोरे मारता दिखाई पड़ रहा है | आज सुबह यहाँ धूमधाम से भगवान् राम के चरित्र पर बानी 18 भव्य और दिव्य झाकिया निकाली गई | इस यात्रा को मंत्री जयवीर सिंह ने भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया |

इसके साथ ही आपको बता दे की श्रीराम के जीवन पर आधारित झाकियों की ये शोभायात्रा अयोध्या के उदय चौराहे से राम कथा पार्क तक निकाली गई |

पूरे देश में दिवाली को लेकर लोगो में खूब उत्साह देकने को मिला और साथ ही इस सोभा यात्रा को देखने इ लिए लोग रोड में खड़े मिले हर तरफ जय श्री राम से सारी नगरी झूम उठी |

विश्व में सबसे ज्यादा दीप प्रज्वलित करने का एक बार फिर नया कीर्तिमान बनेगा | दीपोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान् राम का राज्याभिषेख करेंगे इसके साथ ही आपको बता दे की इस राज्याभिषेख के दौरान दुनिया के 50 महत्वपूर्ण देशो के राजनितिक भी मौजूद रहेंगे | पूरी राम नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है |

Share.
Exit mobile version