जालंधर/चंडीगढ़ (Public Updates TV): राज्यसभा सांसद और LPU के चांसलर डॉ. अशोक मित्तल ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की।
Advertisement
यह भेंट लुधियाना उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद हुई। मित्तल ने जीत पर बधाई दी और राज्य के युवा सशक्तिकरण, कृषि सुधार और औद्योगिक विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा की।
उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए दी और बैठक को प्रेरणादायक बताया। मुलाकात CM हाउस, चंडीगढ़ में हुई।
Advertisement