चंडीगढ़ (Public Updates TV): पंजाब सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तारी के बाद निलंबित कर दिया है। कुछ दिन पहले सीबीआई ने उन्हें लाखों रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

Advertisement
सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी ने भुल्लर के खिलाफ ठोस सबूत मिलने के बाद यह कार्रवाई की थी। सरकार ने अब सेवा नियमों के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय जांच शुरू करने के आदेश जारी किए हैं।

भ्रष्टाचार के इस मामले ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है, वहीं सरकार ने साफ किया है कि किसी भी अधिकारी को भ्रष्टाचार के मामलों में बख्शा नहीं जाएगा।
Advertisement

