Public Updates ( काजल तिवारी ) -:  अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 22 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है | प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी इस समारोह में मुख्या यजमान के रूप में शामिल होंगे | शास्त्रों के अनुसार माना जाता है की जिस यजमान ने प्राण प्रतिष्ठा करनी होती है, उनको कई कठोर नियमो का पालन करना पड़ता है |

जिसे ”यम नियम” कहा जाता है | PM मोदी प्राण प्रतिष्ठा के 11 दिन पहले इस नियमो का पालन करेंगे आइये आपको बताते है की वो नियम के अनुसार क्या करना होता है दिनचर्या में आइये बताते है |

”यम नियमो” का पालन करते हुए प्रधामंत्री इन दिनों फर्श पर कंबल ओढ़कर सो रहे है, और पूरे दिन में केवल नारियल पानी पीते है | वह रोज गौ की पूजा करते है और गायो को चारा खिलाते है | वह प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के दान करते है | जैसे की अन्नदान, वस्त्र दान, फल दान इत्यादि | प्रधानमंत्री देश भर के प्रमुख मंदिरो का दौरा कर रहे है | इस सभी मंदिरो का जुड़ाव किसी न किसी प्रकार से भगवान से जुड़ा हुआ है |

Share.
Exit mobile version