Public Updates ( काजल तिवारी ) -: फिर एक बार लड़की की तरफ से धोखा, शादी करवा कनाडा गई लड़की ने ससुराल वालो के साथ किया धोखा आइये आपको पूरा मामला बताते है |

हठूर से यह मामला सामने आया है | शादी करवा और लाखो रुपये खर्च कर कनाडा गई लड़की द्वारा लड़के के साथ धोखधड़ी करने सम्बन्धी पुलिस द्वारा मामला दर्ज करवाया गया है | जानकारी देते हुए SHO सुरजीत सिंह ने बताया कि एक अवतार सिंह ने वीरपाल कौर पत्नी गुरप्रीत सिंह पुत्री सतनाम सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई की उसके बेटे गुरप्रीत सिंह की वीरपाल कौर के साथ शादी हुई थी | उन्होंने लड़की के कनाडा जाने के लिए 45 लाख रुपये खर्च किये थे |

उन्होंने बताया की लड़की ने कनाडा जाने के बाद उन्हें परेशान करना शुरू किया | इसके साथ ही लड़की ने धमकिया देनी शुरू कर दिया | इसके साथ ही लड़की ने धमकिया देनी शुरू कर दी और उसके बेटे गुरप्रीत सिंह की फाइल नहीं लगाई | इस तरह उसने उनके साथ 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है | मामले की जांच पुलिस द्वारा की गई और इसके बाद मामला दर्ज किया गया है | इस मामले की आगे जांच ASI जगजीत सिंह कर रहे है |

Share.
Exit mobile version