Public Updates ( काजल तिवारी ) -: (Cooking Tips)क्या आपका भी बनाया हुआ खाना टेस्टी नहीं बनता है | क्योंकि देखा जाए तो खाने से ही किसी के दिल में जाने का रास्ता होता है | इसका एक कारण खाने में लगने वाला तड़का होता है | आप जीरा के अलावा और भी कई चीजों से तड़का लगा के खाने को स्वाद बना सकते हो | आइए बताते है कैसे |

हर बार आप सब्जी को तड़का या किसी भी पदर्थ को जीरा से ही लगाते है…. और कई बार खाना स्वाद बन जाता है और की बार नहीं बनता है | अगर आपको अपने खाना को और ज्यादा स्वादिष्ट बनाना है तो आप पहले तेल को गर्म करो और फिर राई से तड़का दे | आप दो तरीके से तड़का लगा सकते है | पहला तो ये की खाना बनाते समय शुरुआत में तड़का दे या फिर आप खाना बनाने के बाद आखिर में भी तेल में राई को चौककर खाने में तड़का दे सकते है |

अगर आप खाने का टेस्ट बढ़ाना चाहते है.. कड़ाई में गर्म तेल में जीरा की जगह लौंग व कड़ी पत्ता डाल दे जिससे 10 गुणा स्वाद बदल जायेगा | कड़ी पत्ता शरीर में आने वाली कमजोरी को कम करते है…… और लौंग शरीर में पेट से जुडी बीमारियों को ठीक करता है |

आप मेथी के दाने का तड़का लगा सकते हो जीरे के साथ अगर सिर्फ मेथी का तड़का लगाए तो खाने का स्वाद काफी अच्छा हो जाता है | अगर आप चाहे तो खाने में मेथी पाउडर का भी प्रयोग कर सकते है वो भी स्वाद को बढ़ाता है |

Share.
Exit mobile version