Public Updates ( काजल तिवारी ) -:  पंजाब दिवस के अवसर पर 1 नंबर यानि आज लुधियाना में महा बहस होगी जिसमे सभी पार्टियों को खुल के बोलने की अनुमति है और इस महा बहस में ‘आप पार्टी’ से मुख्यमंत्री भगवंत मुख्या वक्ता होंगे जिसमे खुल के सभी पार्टियों के साथ बहस की जाएगी |

पिछले कई दिनों से महा बहस को लेकर पंजाब में माहौल गरमाया हुआ है पार्टी एक दूसरे को खुली चुनौतियां दे रही है इस महा बहस के लिए |

मुख्यमंत्री भगवंत मान इस दौरान पंजाब में फैले नशे, पानी की दिक्कत, पराली, राज्य में बेरोजगारी चंडीगढ़ व अन्य मामलो को लेकर विपक्षो के साथ इस महा बहस में बहस की जाएगी | इस बहस में भाजपा के अध्यक्ष सुनील झाखड़ ने पहले ही हिस्सा लेने के लिए बोल दिए थे और कांग्रेस अकाली दल की तरफ से कौन आएगा या आएंगे या नहीं कुछ नहीं बताया गया है |

इस महा बहस की तैयारियां जोर- शोरो से चल रही है पहले यह महा बहस चंडीगढ़ में होनी थी परन्तु फिर परिवर्तित करके अब यह बहस लुधियाना में कर दिया | इसमे मुख्या मंत्री भगवंत मान विपक्षो के साथ घोटाले को लेकर भी ‘महा बहस’ कर सकते है और आज तक पार्टियों ने पंजाब के लिए क्या- क्या किया है इस बारे में बड़ी बहस हो सकती है |

Share.
Exit mobile version