Public Updates ( काजल तिवारी ) -: होशियापुर के दसूहा में एक नाबालिंग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है | जानकारी के अनुसार स्कूल जाते समय उक्त नाबालिंग लड़की को एक युवक अपनी गाडी में बैठा कर कंडी इलाके की ओऱ ले गया, जहा उसने बेशर्मी की हदे पार करते हुए उसकी साथ दुष्कर्म किया | इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ASI अनिल कुमार ने बताया कि जब बच्ची घर आई उसने अपने परिवार वालो को सारी वारदात बताई |

लड़की की माँ द्वारा पुलिस को दिए गए बयानों के आधार पर युवक साहिल कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी दसूहा के खिलाफ धारा 376,506 आईपीसी 4 पोक्सो एक्ट 2012 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है |

पुलिस को दिए अपने बयान में पीड़ित लड़की की माँ ने बताया कि उनकी बेटी रोज की तरह बीते दिन भी स्कूल जा रही थी | जिसके बाद आरोपी साहिल उसकी बेटी को बोला बाइक में बैठ जा हमे कही जाना है|

जिसके बाद जबरन लड़की को बैठा कर किसी दोस्त के घर ले गया और फिर उसके साथ शारीरिक सबंध बनाये और बोलै की अगर तुम घर बताई तो तुम्हे और तुम्हारी फॅमिली को जान से मार दूंगा | जिसके बाद पीड़िता ने अपने घर सारी बात बता दी की एक लड़का साहिल जिसने मेरे साथ ऐसा -ऐसा किया है जिसके बाद फॅमिली ने तुरंत दसूहा पुलिस को केस दर्ज करवाया | पुलिस द्वारा जांच की जा रही है |

Share.
Exit mobile version