Public Updates ( काजल तिवारी ) -: बठिंडा में अधिकारी  पराली जलाने के मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने 9 किसानों के खिलाफा मामला दर्ज किया था जिनमें से 2 को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य किसानों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बता दे की बठिंडा के गांव बुर्ज महिमा में प्रशासन की टीम खेतो में पड़ी पराली को नाह जलाने के लिए समझाने आई थी ताकि पर्यावरण साफ़ रखा जा सके पर वहा पर किसानो द्वारा इसका विरोध किया गया और अधिकारियो को घेर लिया गया और उन्हे खेत में ले जाकर ऑफिसर से ही पराली को आग लगवा दी और वीडियो सोशल मीडिया पर फ़ैल गई ऑफिसर्स के साथ बतमीज़ी की गई और बहस भी |

जिसके बाद CM भगवंत मान ने ट्वीट कर लिखा जिसमें उन्होंने लिखा था कि, ”प्यारे पंजाबियों ये किस राह पर चल पड़े ??…सरकारी कर्मचारी पराली ना जलाने का संदेश लेकर गया पर उसी से आग लगवा दी…हवा को गुरु साहिब ने गुरु का दर्जा दिया…हम इस दर्जे को बर्बाद करने के लिए अपने हाथों में तीलियां लेकर अपने बच्चों के हिस्से की ऑक्सीजन को खत्म करने में लगे हैं…पर्चा दर्ज होने लगा है |

पुलिस द्वारा इन किसानो के नाम पर्चा दर्ज किया गया गुरमीत सिंह, सुरजीत सिंह, दारा सिंह, राम सिंह, हर्षदीप सिंह, शिवराज सिंह, बचितर सिंह निवासी गांव नेहियांवाला, बलजीत सिंह निवासी गांव गुरथड़ी, महिंद्र सिंह दर्ज हैं। इनमें से शिवराज सिंह व सुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share.
Exit mobile version