Public Updates ( काजल तिवारी ) -:  पंजाब के आतंकी लखबीर सिंह उर्फ़ लंडा के खिलाफ नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी बड़ा एक्शन लेने कि तैयारी में है। गैर कानूनी गतिविधिया में शामिल लखबीर सिंह को NIA की स्पेशल कोर्ट भगोड़ा करार दिया है।

कोर्ट की और से एक महीने क नोटिस जारी किया गया था। अब NIA लकबीर की प्रॉपर्टी को कुर्क करने की तैयारी में है। इसे के साथ ही आपको बता दे की लखबीर पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने 15 लाख रुपये का इनाम रहा है। 2017 में लखबीर विदेश भाग गया था जिसके बाद उसकी छानबीन जारी है।

पुलिस के रिकॉर्ड के मुताबिक लखबीर अपने नेटवर्क को कनाडा से साँचिलित करता है। पुलिस का मानना है की वह प्रदेश के अलग -अलग हिस्सों के छोटे मोठे अपराधियों क इस्तेमाल करके कॉन्ट्रैक्ट्स, किलिंग, जबरन बसूली, फिरौती आदि के लिए कर रहा है। इस नेटवर्क के सहारे वह अमीरो से रंगदारी की भी मांग करता रहता है।

NIA ने लखबीर सिंह और उनके साथियो हरजिंदर सिंह संधू उर्फ़ रिंदा, सतनाम सिंह सत्ता, परमिंदर सिंह खैहरा ,यादविंदर सिंह यदा के खिलाफ धारा 17 18 18 B 20 38 -38 के तहत देश द्रोह का मुकदम दर्ज किया हुआ है। NIA ने स्पशल दिल्ली कोर्ट में इसकी सुनवाई चल रही रही है। सुनवारी 9 अक्टूबर की शुरू हुई थी। NIA ने क्रप्फ की धारा 82 (4 ) के तहत जायदाद कुर्क की तैयारी कर रहे है।

Share.
Exit mobile version