Public Updates ( काजल तिवारी ) -: पंजाब में कोहरे का कहर जारी है | दोपहर में सूरज देवता दर्शन तो दे देते है परन्तु सुबह शाम कोहरा के साथ ही बीत रहा है | आज फिर कोहरा छाया हुआ है जिसके चलते आज चंडीगढ़ लुधियाना दक्षिणी बाईपास में आज एक दस टायरी ट्रक भयानक हादसे का शिकार हो गया |
मिली जानकारी के अनुसार दस टायरी ट्रक किसी अन्य वाहन को बचाने की कोशिश में अचानक गहरे खेतों में उतर गया। फिलहाल, इस भयानक हादसे में जानी माली नुकसान का कोई समाचार नहीं है।
Advertisement

Advertisement

