Public Updates ( काजल तिवारी )-: जानिए क्या कहती है आज आपकी राशि

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आप अपनी योग्यता व प्रतिभा द्वारा किसी विषम परिस्थिति का सामना करने में सक्षम रहेंगे। स्वयं का विकास करने के लिए समय अनुसार अपने स्वभाव में थोड़ा स्वार्थी होना भी जरूरी है। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में उचित समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- दिन भर भागा-दौड़ी की स्थिति रहेगी। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा। आर्थिक मामलों में बजट का खास ध्यान रखें, उधार लेने की स्थिति से बचें। किसी की भी मदद करने से पहले अपने सामर्थ्य का भी ध्यान जरूर रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में आपको मेहनत के अच्छे नतीजे हासिल होंगे। लेकिन आपकी कोई खास योजना लीक हो सकती हैं, इसलिए कर्मचारियों की गतिविधियों तथा क्रियाकलापों को नजरअंदाज ना करें। नौकरीपेशा लोग ध्यान रखें, लापरवाही से उपलब्धि खो सकते हैं।
लव- परिवार में अपना उचित समय देना वातावरण को मधुर बनाकर रखेगा। प्रेम प्रसंगों में मुलाकात करने के अवसर बनेंगे।
स्वास्थ्य– कोई पुरानी समस्या उभरने से स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती हैं। नियमित रूप से उनकी जांच कराएं तथा इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक– 2

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से अस्त-व्यस्त बनी हुई दिनचर्या मे कुछ सुधार आएगा और आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। युवाओं का कर्म और पुरुषार्थ उनकी हर काम में सफलता और उपलब्धि प्रदान करेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति गंभीर रहेंगे।
नेगेटिव- रिश्तों को सहेज कर रखें। इस समय नजदीकी संबंधियों के साथ गलतफहमिओं की वजह से कुछ दूरियां आने जैसी परिस्थितियां बन रही हैं। सुकून पाने के लिए कुछ समय परिवार और बच्चों के साथ समय व्यतीत करना और आपसी विचार विमर्श करना उचित रहेगा।
व्यवसाय- बिजनेस से जुड़े संपर्कों को मजबूत करें और मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में ज्यादा ध्यान दें। इस समय भविष्य संबंधी किसी भी योजना पर निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। नौकरी में बदलाव संबंधी संभावनाएं बनेंगी।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुरतापूर्ण रहेंगे, जिससे घर में भी सुख-शांति का वातावरण रहेगा। विवाहेतर संबंधों से दूर रहे।
स्वास्थ्य– डायबिटिक लोग अपना उचित ध्यान रखें। अपनी जांच करवाएं और उचित इलाज ले। मौसम की प्रतिकूलता से भी खुद का बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग– क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आपका अपनी अव्यवस्थित दिनचर्या में सुधार लाने के लिए किए गए प्रयासों में काफी हद तक सफलता मिलेगी और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से करने में समर्थ होंगे। दोपहर बाद आपकी फाइनेंस संबंधी कोई समस्या भी हल होती नजर आ रही है।
नेगेटिव- इस समय अपना दृष्टिकोण सकारात्मक बनाकर रखना जरूरी है, क्योंकि कोई भी विपरीत स्थिति बनने पर आप अपना आपा खो सकते हैं। युवा वर्ग अपने किसी लक्ष्य के प्रति असफलता मिलने से तनाव ना लें और पुनः प्रयासरत रहे।
व्यवसाय- बिजनेस के कामों में सुधार होगा। मार्केटिंग के कामों में फायदेमंद ऑर्डर मिल सकते हैं, इसलिए व्यवसायिक पार्टियों के साथ आज संपर्क में रहें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अधिक कार्यभार की वजह से परेशानी हो सकती है।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद और सानिध्य बना रहेगा। लव पार्टनर के साथ मिलने का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य– बदलते मौसम की वजह से पेट डिस्टर्ब हो सकता है। खाने पीने का बहुत अधिक ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आप जिस काम को पूरा करने की ठान लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। आपकी सकारात्मक संतुलित सोच द्वारा योजनाबद्ध तरीके से दिनचर्या व्यतीत होगी। जिससे आपका उत्साह और मनोबल बना रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात सुखद अनुभूति देगी।
नेगेटिव- बढ़ते खर्चों की वजह से कुछ चिंता की स्थिति बन सकती है। लेकिन जल्दी ही समाधान भी मिलेगा, इसलिए भावनाओं में आकर जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना ले। किसी के साथ भी वैचारिक मतभेद चल रहे हो, तो उन्हें दूर करने में आपका प्रयास सफल रहेगा।
व्यवसाय- कारोबारी व्यवस्था बेहतर होगी, जिससे आपकी कार्यप्रणाली में भी गति आएगी। लेकिन पार्टनरशिप करने से पहले सभी पहलुओं पर उचित सोच-विचार जरूर कर लें। महिलाएं अपने कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगी। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफलता मिलेगी।
लव- दांपत्य जीवन में सुख शांति रहेगी। प्रेम संबंधों के प्रति संवेदनशीलता रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें तथा कोई भी समस्या महसूस होने पर तुरंत इलाज लें। जोखिमपूर्ण कार्यों से भी दूर रहें।
भाग्यशाली रंग– आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अनुकूल समय है। ऊर्जा और उत्साह को बनाए रखने से मनोवांछित परिणाम हासिल करेंगे। इस समय आय का कोई नया स्रोत खुलने का भी योग बन रहा है। निवेश संबंधी योजनाओं पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित रखें, क्योंकि परिस्थितियां अनुकूल है।
नेगेटिव- आपके कुछ नजदीकी मित्र अथवा संबंधी ही आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। जिसकी वजह से आपकी कार्यक्षमता प्रभावित भी हो सकती है। किसी भी अपरिचित व्यक्ति से नजदीकियां बढ़ाने में शीघ्रता ना करें। घर के बड़े बुजुर्गों का मान-सम्मान बनाए रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में नई-नई उपलब्धियां सामने आएंगी और आय के स्त्रोत भी बढ़ेंगे। परंतु कर्मचारियों तथा स्टाफ के बीच कुछ राजनीति जैसा माहौल रहेगा। कोई रुका हुआ सरकारी कार्य आज हल हो सकता है। नौकरी सेवारत व्यक्ति अपनी योग्यता और परिश्रम द्वारा कंपनी को फायदा देंगे।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणत करने के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिलेगी।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान मौसम की वजह से की गई लापरवाही से इंफेक्शन अथवा मौसमजनित कोई परेशानियां हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज दिन भर मेहनत करनी पड़ेगी, परंतु उसके परिणाम भी सुखद ही हासिल होंगे। मित्रों तथा संबंधियों के साथ मनोरंजक प्रोग्राम बनेंगे, जिससे आप बहुत ही खुश और प्रफुल्लित महसूस करेंगे। युवा वर्ग का अपने भविष्य को लेकर पूरी तरह गंभीर और एकाग्र रहना सफलता देगा।
नेगेटिव- खर्चों की अधिकता की वजह से हाथ तंग भी रह सकता है। मौज मस्ती के समय अपने व्यक्तिगत कार्यों को बिल्कुल ही नजरअंदाज ना कर दें, अन्यथा महत्वपूर्ण कार्य रुक भी सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करना हानि का कारण बन सकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की आंतरिक गतिविधियों पर उचित निगरानी रखना जरूरी है। अधिकारियों और सम्मानित लोगों से संपर्क बनाकर रखना आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद रहेगा। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित बनी रहेंगी। यात्रा के भी योग बने हुए हैं।
लव- पारिवारिक सुख-शांति बनाए रखने के लिए आपके प्रयास कारगर रहेंगे। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात के अवसर सुलभ होंगे।
स्वास्थ्य– रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से परहेज करें तथा वाहन भी सावधानीपूर्वक चलाएं। गिरने या चोट लगने से शारीरिक समस्या बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- समस्याओं से घबराने की बजाय उनका समाधान ढूंढे, तो परिस्थितियों जल्दी ही अनुकूल भी हो जाएगी। अगर जमीन-जायदाद संबंधी कोई मामला चल रहा है, तो आपसी सहमति से सुलझ सकता है। आज घर के कार्यों को सुव्यवस्थित करने में व्यस्तता बनी रहेगी।
नेगेटिव- इस समय किसी पड़ोसी के साथ झगड़ा या अनबन होने जैसी स्थिति भी बन रही है। बेहतर होगा कि छोटी-मोटी नकारात्मक बातों पर ध्यान ना देकर अपने काम पर ही एकाग्र रहे। बच्चों को अपनी पढ़ाई से संबंधित कोई दिक्कत आने से मानसिक तनाव रहेगा।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ ना कुछ चुनौतियां रहेगी, परंतु जरूरत अनुसार काम सुचारू रूप से हो जाएंगे। प्रॉपर्टी संबंधी व्यवसाय में कोई अच्छी डील होने वाली है। नौकरी पेशा लोगो को प्रोजेक्ट में भी कुछ कमी होने से उच्च अधिकारियों की नाराजगी रह सकती हैं।
लव- परिवार में सभी सदस्य एक दूसरे के प्रति सकारात्मक व्यवहार रखेंगे। प्रेम प्रसंग में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। नियमित रूप से व्यायाम और योगा करते रहें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपनी योग्यता और काबिलियत द्वारा आप अपने लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब रहेंगे। प्रतिष्ठित लोगों से मिलना जुलना आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा तथा खास अनुभव भी मिलेंगे। इस समय भाग्य आपको हर परिस्थिति का सामना करने की क्षमता दे रहा है।
नेगेटिव- सभी जिम्मेदारियां अपने ऊपर लेने की बजाय उन्हें बांटना भी सीखे। क्योंकि अतिरिक्त कार्य में व्यस्तता की वजह से आपके महत्वपूर्ण काम छूट भी रह सकते हैं। बच्चों की समस्याओं को शांति से सुलझाने का प्रयत्न करें, इससे उनका मनोबल और विश्वास बना रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में विस्तार होगा। प्रैक्टिकल तरीके कार्यों को अंजाम दे, इससे आप कोई निर्णय आसानी से ले पाएंगे। निवेश करते समय अनुभवी की सलाह जरूर लें। अधिनस्थ कर्मचारीयों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखना जरूरी है।
लव- जीवनसाथी के स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रह सकता है, उनसे सामंजस्य से बनाकर रखना उन्हें संबल देगा। अविवाहित लोगो के लिए अच्छा रिश्ता आने की उम्मीद है।
स्वास्थ्य– अत्यधिक थकान का असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है। काम के साथ-साथ उचित आराम भी लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही कोई शुभ समाचार मिलेगा और कोई भी निर्णय लेने में देरी न करें। मित्रों अथवा सहयोगी के साथ फोन पर ही कोई महत्वपूर्ण वार्तालाप फायदेमंद रहेगी। जमीन जायदाद संबंधी कोई रुका हुआ मसला भी किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है।
नेगेटिव- आय की अपेक्षा खर्चों की अधिकता की वजह से चिंता रह सकती हैं। कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपके कार्यों में विघ्न डालने का प्रयास करेंगे, बेहतर होगा कि ऐसे लोगों से संपर्क ना बनाकर रखें। किसी भी परिस्थिति में अपने ऊपर निराशा और चिंता हावी ना होने दे।
व्यवसाय- मार्केटिंग तथा इंपोर्ट एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय फायदेमंद स्थिति में रहेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कोई डील करते समय कागजी कार्यवाही ध्यान पूर्वक करने की जरूरत है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों के लिए पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच नोक-झोंक रहने की वजह से घर का वातावरण दूषित हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए भी समय विपरीत ही है।
स्वास्थ्य– प्रकृति में बदलाव आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। स्वास्थ्य में कमी को अनदेखा न करें और अपनी दिनचर्या को भी व्यवस्थित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आपको परिवार संबंधी कोई निर्णय सख्ती से लेना पड़ेगा, इसका सकारात्मक परिणाम ही मिलेगा। आपके दिमाग में नई-नई योजनाएं उपजेंगी। जो घर तथा व्यवसाय दोनों के लिए उचित साबित होगी। कहीं पैसा फंसा हुआ है तो उसकी वसूली संभव है।
नेगेटिव- कुछ समय अपनी रुचि पूर्ण कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें इससे मानसिक सुकून मिलेगा। बहुत अधिक मेहनत व थकान की वजह से कभी कभी चिड़चिड़ापन हावी हो सकता है। अगर वाहन खरीदने की योजना है तो अभी उसे कुछ समय के लिए स्थगित रखें।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में रुकावटें रहेंगे। किसी पिता तुल्य व्यक्ति का सहयोग व सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगा। उनकी किसी भी बात को नजरअंदाज न करें। अत्यधिक कार्यभार की वजह से ऑफिस में अतिरिक्त समय भी देना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श होंगे। व्यर्थ प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य– असंतुलित खानपान की वजह से पाचन संबंधी समस्या बढ़ सकती है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- समय कुछ मिला-जुला ही व्यतीत होगा। खुद पर विश्वास रखें और अपने कार्यों को अंजाम दें। आपका रिश्तो के प्रति आदर मान आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। बच्चों के समक्ष आप श्रेष्ठ अभिभावक साबित होंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां बखूबी निर्वहन होगी।
नेगेटिव- कोई भी खास निर्णय लेने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी अवश्य हासिल करें। निवेश संबंधी कार्य में किसी प्रकार की गलती हो सकती है। किसी पड़ोसी की मुश्किल समय मैं उसकी मदद करना आप को सुकून देगा, लेकिन अपनी आर्थिक स्थिति का भी जरूर ध्यान रखें।
व्यवसाय- कारोबार में मार्केटिंग संबंधी कार्यप्रणाली में नई तकनीक का उपयोग करना जरूरी है। मीडिया और इंटरनेट के माध्यम से अपने कार्यों को करने का प्रयास करें। निश्चित ही आपको फायदा होगा। इस समय एडवर्टाइजमेंट पर भी ध्यान देना जरूरी है। नौकरी में कुछ समस्याएं रहेंगी।
लव- परिवार जनों का आपस में स्नेह और प्यार बना रहेगा। संतान प्राप्ति के लिए इच्छुक लोगों को खुशखबरी मिलेगी।
स्वास्थ्य– अपना और अपने परिवार जनों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। इस समय जरा सी लापरवाही भी नुकसान कर सकती है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी। किसी भी असमंजस की स्थिति में भाई-बहनों की सलाह लेना लाभकारी साबित होगा। उचित समाधान भी निकलेगा। विद्यार्थियों को भी अपनी प्रतियोगिता परीक्षा में मेहनत के मनोनकुल परिणाम मिलने से आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
नेगेटिव- ध्यान रखिए कि आपका कोई मित्र आपके ही खिलाफ कुछ गलतफहमियां उत्पन्न कर सकता है। दूसरों पर भरोसा ना करके अपनी क्षमता पर ही विश्वास रखें। इस समय पैसे संबंधी किसी भी प्रकार का लेनदेन ना करें। युवाओं को अपने किसी विशेष कार्य के परिणाम हासिल करने में अभी प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में सुधार लाने के लिए और अधिक मनन और चिंतन करने की जरूरत है। अपनी मेहनत व कार्य क्षमता में किसी प्रकार की कमी ना आने दे। बिजनेस बढ़ाने के लिए सफल लोगों का मार्गदर्शन जरूर लें। नौकरी में मन मुताबिक जिम्मेदारी न मिलने से परेशान हो सकते हैं।
लव- पारिवारिक जिम्मेदारियां को बखूबी निभाने में आप सक्षम रहेंगे। लव पार्टनर को कोई उपहार अवश्य दें।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या दोबारा होने की वजह से थकान और कमजोरी महसूस करेंगे। सबके साथ अपना भी ध्यान रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

 

 

Share.
Exit mobile version