मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज का दिन काफी व्यस्तता पूर्ण रहेगा। अगर फाइनेंस को लेकर कुछ योजनाएं हैं, तो आज उसको शुरू करने का उत्तम समय है। रुका हुआ सरकारी कार्य आज हल हो जाएगा। आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। घर में सुधार संबंधी कुछ गतिविधियां भी रहेंगी।
नेगेटिव- अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहे। मौजमस्ती को लेकर फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाना जरूरी है। पड़ोसियों के साथ सोसाइटी संबंधी गतिविधि को लेकर वाद-विवाद संभव है। संतान के किसी दायित्व को पूरा करने में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में आपका पूर्ण समर्पण रहेगा तथा अधिकतर काम समय पर संपन्न भी हो जाएंगे। ऑफिस में चापलूस लोगों के प्रभाव में न आकर अपने कामों पर ही ध्यान दें। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को पसंदीदा जिम्मेदारी मिल सकती है।
लव- आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगे। प्रेम संबंधों के मामले में लकी रहेंगे।
स्वास्थ्य– ज्यादा तला-भुना और गरिष्ठ खानपान से परहेज करें। एसिडिटी की समस्या से निजात पाने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- संतान पक्ष की ओर से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा। अनुभवी लोगों का सानिध्य करने का मौका मिलेगा जिससे दिन बहुत ही सकारात्मक व्यतीत होगा। फाइनेंस संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन अनुकूल है।
नेगेटिव- अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। ध्यान रखें कि किसी भी निर्णय को लेने में बहुत अधिक समय लगाने से कई उचित मौके हाथ से निकल भी सकते हैं। व्यर्थ की आवाजाही से परहेज रखें, क्योंकि इसमें समय और पैसा व्यर्थ ही होगा।
व्यवसाय- व्यवसाय से संबंधित कार्यों को पूरा करने के लिए कुछ लोन या उधार लेने की योजना बन सकती है। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में पार्टनर के साथ चल रही गतिविधियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। अनुभवी व्यवसायिक लोगो के साथ संपर्क में रहने से आपके लिए फायदेमंद स्थितियां बनेंगी।
लव- परिवार जनों के बीच प्रेम तथा सामंजस्य पूर्ण संबंध रहेंगे। मित्रों से व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान जरूर रखें।
स्वास्थ्य– वर्तमान मौसम की वजह से आलस और थकान महसूस होगी। पोलूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- काफी समय से चल रही व्यस्तता से आज कुछ राहत मिलेगी और आप अपने लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे। पिछले कुछ समय से जो कार्य रुका हुआ था, वह काम आज बड़ी आसानी और आपके मनोनुकूल तरीके से हल हो जाएगा। नवीन वस्त्र आभूषण जैसी चीजें खरीदने की भी योजना बनेगी।
नेगेटिव- इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी काम करने से पहले सब पहलुओं पर सोच-विचार करके योजना बनाएं, बाद में उसे क्रियान्वित करें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के साथ वाद विवाद हो सकता है परंतु समस्याओं को सुलझाने में पहल भी आपको ही करनी होगी।
व्यवसाय- नौकरी और बिजनेस कर रहे लोगों को प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों से सावधान रहना होगा। हालांकि मुनाफा दायक स्थिति बनी हुई है। कारोबार की शुरुआत कर रहे युवाओं को किसी के मार्गदर्शन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। नौकरी में अपने कामों पर पूरी तरह फोकस रहें।
लव- परिवार जनों के साथ शॉपिंग आदि में मधुर समय व्यतीत होगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का अवसर सुलभ होगा।
स्वास्थ्य– सर्वाइकल और सर दर्द की समस्या दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर देंगी। योगा तथा व्यायाम भी कुछ समय अवश्य निकालें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- व्यवस्थित दिनचर्या व्यतीत होगी। पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी समस्या से राहत मिलेगी और आप अपने कार्यों पर फोकस कर पाएंगे। साथ ही आपकी किसी गतिविधि और काबिलियत की सराहना होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का भी प्रोग्राम बनेगा।
नेगेटिव- महिलाएं अपने मान सम्मान को लेकर सजग रहे किसी के बहकावे में आकर कोई निर्णय गलत हो सकता है। आज कुछ एसे खर्चे सामने आ सकते है, जिनसे आपको मुक्ति पाना भी मुश्किल है। परिवार जनों के साथ बैठकर समस्या का समाधान निकालें।
व्यवसाय- बिजनेस में मौजूदा स्थिति की वजह से दिक्कतें और परेशानियां आएंगी। लेकिन जल्दी ही उनका समाधान मिल जाएगा। आर्थिक मामलों को लेकर किसी भी तरह का जोखिम ना लें। कामकाज में गोपनीयता का ध्यान रखना जरूरी है, अन्यथा कोई नाजायज फायदा उठा सकता है।
लव- विवाहित जीवन व्यवस्थित रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। तथा आपसी संबंधों में पुनः मधुरता आएगी।
स्वास्थ्य– आपकी ही लापरवाही की वजह से ब्लड प्रेशर वगैरा बढ़ सकता है। कुछ समय योगा और व्यायाम के लिए भी जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग– नीला, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज कोई खुशखबरी मिलने वाले हैं तथा भावनात्मक रूप से आप अपने आप को सशक्त और ऊर्जावान महसूस करेंगे। तमाम चीजों को लेकर व्यस्तता तो बनी रहेगी लेकिन परिणाम भी आपके पक्ष में ही रहेंगे। आप अपनी सूझबूझ से घर परिवार संबंधी समस्याओं को भी आसानी से सुलझा देंगे।
नेगेटिव- युवाओं को मनानुकुल परिणाम न मिलने से कुछ उदासी सी महसूस होगी। गुस्से की वजह से अपना आपा ना खोए। छोटी-मोटी बातों को नजर अंदाज करना ही उचित है। सुकून पाने के लिए कुछ समय धार्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करना उचित रहेगा।
व्यवसाय- बिजनेस के नजरिये से समय अच्छा है। आय का कोई नया स्रोत भी बनेगा। राजनैतिक तथा महत्वपूर्ण लोगों के संपर्कों को अपने व्यवसाय में इस्तेमाल करें। सरकारी सेवारत लोगों को अपने बेहतरीन कार्य प्रदर्शन से फायदा हो सकता है। उच्च अधिकारियों की भी सराहना मिलेगी।
लव- पारिवार के साथ हंसी खुशी समय व्यतीत होगा तथा आपसी संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य ठीक रहेगा सिर्फ वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखने के लिए अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाएं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- सोचे हुए कार्य समय पर पूरा हो जाने से गजब का उत्साह महसूस करेंगे। लोगों का सहयोग भी बना रहेगा। आज आप अपनी किसी नकारात्मक बात को छोड़ने का संकल्प करें। इससे आप भविष्य संबंधी उपलब्धियां हासिल करेंगे। तथा बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा।
नेगेटिव- कोई यात्रा का प्लान है, तो उसे स्थगित रखने में ही भलाई है क्योंकि नुकसान हो सकता है। कुछ विरोधी आपके लिए परेशानियों का कारण बन सकते हैं। इसलिए उनकी गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। दूसरों पर विश्वास करने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता व योग्यता से निर्णय लेना ज्यादा उचित रहेगा।
व्यवसाय- ऑफिस तथा स्टाफ की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें और कड़ी नजर रखना बहुत जरूरी है। उनकी मिलीभगत आप के कार्यों में नुकसान पहुंचा सकती है। नौकरी पेशा लोगों का स्टाफ के ऊपर उचित नेतृत्व बना रहेगा।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ चल रही अनबन दूर होगी।
स्वास्थ्य– अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- घर में शुभता पूर्ण माहौल रहेगा। नजदीकी संबंधियों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। तथा सकारात्मक वार्तालाप भी होगा। हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करना, तथा एकाग्र चित्त रहना आपको सफलता प्रदान करेगा। परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव- कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर अपने गुस्से और ईगो पर काबू रखें। कभी-कभी अधिक सोचने विचारने से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से भी निकल सकती है। इसलिए तुरंत निर्णय लेने का प्रयास करें। किसी भी पॉलिसी आदि में पैसा लगाने से पहले उसकी शर्तों को समझ ले।
व्यवसाय- व्यवसायिक व्यवस्था अनुकूल बनी रहेगी। हालांकि प्रतिस्पर्धा की अधिकता से तनाव बना रहेगा। विदेश से जुड़े व्यवसाय में मनचाहा लाभ होगा। सरकारी सेवारत लोगों को किसी गलती की वजह से उच्च अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है।
लव- दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए कुछ समय उनके लिए भी जरूर निकले। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात आपको ऊर्जावान तथा तरोताजा बनाएगी।
स्वास्थ्य– महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इंफेक्शन जैसी समस्या बढ़ सकती है
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। मित्रों तथा संबंधियों के साथ कोई यात्रा संबंधी योजना बन सकती है। मनोरंजन तथा सुख-सुविधा संबंधी गतिविधियों में आपका बेहतरीन समय व्यतीत होगा। किसी धार्मिक संस्था के प्रति भी आपका उचित योगदान रहेगा।
नेगेटिव- अपने ऊपर अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने से परहेज करें। वरना तनाव की स्थिति बन सकती हैं। कोई भी निर्णय बहुत अधिक सोच-समझकर तथा धैर्य पूर्ण तरीके से लेने का प्रयास करें। अपनी योजनाओं को हकीकत में भी बदलने का प्रयास करें।
व्यवसाय- व्यापार में विस्तार संबंधी योजनाएं सफल रहेंगी। और अतिरिक्त आय के भी मार्ग बनेंगे। लेकिन आयात-निर्यात संबंधी गतिविधियों में कुछ प्रतिकूलता रह सकती हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों की किसी लापरवाही की वजह से अधिकारी वर्ग की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
लव- परिवार संबंधी कोई भी मसला सहजता और शांति से सुलझाएं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी तथा डेटिंग के अवसर भी मिल सकते हैं।
स्वास्थ्य– सिर दर्द तथा माइग्रेन की समस्या परेशान करेंगी। तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 4

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज पारिवारिक अथवा व्यक्तिगत संबंधित कोई अहम फैसला हो सकता है। कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला आज हाल होने की बेहतर संभावना है। युवाओं की कोई दुविधा दूर होने से वे राहत की सांस लेंगे। अपनी समस्याओं का समाधान मिलने से मानसिक राहत मिलेगी।
नेगेटिव- अतिरिक्त कार्य के बोझ और तनाव की स्थिति से बचें। बातचीत करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें वरना आपको अपयश जैसी स्थिति का भी सामना करना पड़ सकता है। घर में अचानक मेहमानों के आने से कोई महत्वपूर्ण काम भी रुक सकता है।
व्यवसाय- कारोबार संबंधी कोई भी बड़ा कदम उठाते समय किसी शुभचिंतक या प्रोफेशनल की राय जरूर लें। विस्तार संबंधी कोई योजना भी हाथ में आ सकती हैं। पारिवारिक तनाव को बिजनेस पर हावी न होने दें। प्रॉपर्टी की बड़ी डील होने की भी संभावना है।
लव- परिवार में अनुशासन और शांति बनाए रखने के लिए कुछ नियम और कायदे रखना जरूरी है। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखें।
स्वास्थ्य– सेहत ठीक ना होने की वजह से कार्य क्षमता व शारीरिक ऊर्जा में कमी महसूस होगी। मेडिटेशन और योगा में भी कुछ समय अवश्य दें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। आपकी योजनाओं को सकारात्मक दिशा मिलेगी और भविष्य पर भी अच्छा असर पड़ेगा। आपके प्रतिद्वंद्वी आपसी समझौते की पहल कर सकते हैं। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपने किसी कार्य में आ रहे व्यवधान का समाधान मिलेगा।
नेगेटिव- वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए अपने स्वभाव और दिनचर्या में बदलाव लाना जरूरी है। अगर रुपए-पैसे के लेनदेन संबंधी कोई गतिविधि चल रही है, तो उसे बहुत ही सावधानी से करें या स्थगित ही रखें। सुकून पाने के लिए कुछ पल आध्यात्मिक गतिविधियों में जरूर व्यतीत करें।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी किसी नए काम को शुरू करने संबंधी रूपरेखा बनेगी और मनचाहा फायदा और तरक्की भी मिलेगी। इस समय कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। नौकरी में अपने प्रोजेक्ट से जुड़े सभी फैसले दूसरों से उम्मीद रखने की बजाए खुद ही लेने का प्रयास करें।
लव- परिवार जनों के साथ हंसी खुशी के पल बिताने से संबंधों में और ज्यादा नजदीकियां लाएगा। प्रेम प्रसंगों में भी मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य– घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की भी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें रह सकती हैं। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंजभाग्यशाली अंक- 1

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति है। घर और बाहर दोनों जगह किसी न किसी का सहयोग मिलेगा और काम आसानी से बनते नजर आएंगे। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से राहत मिलेगी। आप अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि लेंगे।
नेगेटिव- विद्यार्थी परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में ज्यादा ध्यान दें। बढ़ते खर्च की वजह से तनाव बना रहेगा। इसलिए धैर्य और संयम बना कर रखना आवश्यक है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी। इस प्रकार की छोटी-छोटी समस्याएं भी आपके लिए बनी रहेंगी।
व्यवसाय- व्यक्तिगत कारणों की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। मेहनत और समय निकालकर अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने में समर्थ रहेंगे। लेखन कला आदि से जुड़े लोगों को कोई सम्मान मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग अपने ऑफिशियल काम तय समय पर पूरा करने की कोशिश करें।
लव- समय के अभाव के कारण परिवार जनों के साथ उचित समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे। परंतु घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। जीवन साथी का पूर्ण सहयोग रहेगा।
स्वास्थ्य– अपने खानपान और दिनचर्या के प्रति ज्यादा ध्यान ना दे पाने की वजह से गैस और छाती में जलन जैसी समस्या रहेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज किसी कार्य को लेकर जमकर मेहनत करनी पड़ेगी और सफलता भी सुनिश्चित है। कुछ पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी तथा आपसी संबंधों में भी मधुरता आएगी। बच्चों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना उनके मनोबल को और बढ़ाएगा।
नेगेटिव- युवा वर्ग अपने करियर पर फोकस रहे।कुछ ना कुछ समस्याएं बनी रहेंगी, परंतु धीरे-धीरे सब सामान्य भी हो जाएगा। इसलिए सकारात्मक बने रहे। संबंधों को मधुरता बनाए रखने में विशेष ध्यान देना होगा वरना बात बिगड़ सकती है।
व्यवसाय- कामकाज की व्यवस्था बनी रहेगी और मनचाही सफलता भी मिलेगी। परंतु कार्यस्थल में सभी कार्य अपनी निगरानी में ही करवाएं। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामला उलझ सकता है। ऑफिस के कार्यों को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें वरना कोई इंक्वारी आदि की भी स्थिति बन सकती है।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेंगी। प्रेम संबंधों में किसी व्यक्ति की हस्तक्षेप से अलगाव की स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य– शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। अपनी विचारधारा स्वस्थ रखें और उचित आराम भी ले।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2

Share.
Exit mobile version