Public Updates ( काजल तिवारी ) -:   पंजाब से हिमाचल घूमने जाने वाले इस खबर को पूरी जरूर पढ़े | आपको बता दे की मनाली में 42 दिन तक मनोरंजन के सभी साधन बंद रहेंगे | यहाँ तक की मंदिरो के कपाट, घंटिया, टीवी रेडियो, देखना सुनना सब पर प्रतिबिम्ब लग गया है | यहाँ तक कि नौ गावो में कृषि कार्य और गौशाला से गोबर निकालने की भी मनाही है आपको दे की ये सब गांव वासी ख़ुशी ख़ुशी देवता को प्रसन्न करने के लिए करते है |

आपको बता दे की यह परम्परा और मान्यता सदियों से चली आरही है | मान्यता के अनुसार यहाँ उझी घाटी के देवता मकर संक्रांति से तपस्या में लीन हो जाते है | जिस कारण यह के गांव में किसी भी तरह के मनोरंजन, शोर शराबे की अनुमति नहीं होती है |

गांववासी के अनुसार मकर सक्रांति वाले दिन देवता की मूर्ति पर छानी गई मिटटी का लेप लगा के कपाट को बंद कर दिया जाता है | और माना जाता है की इस दिनों कोई भी शोर शराबा नहीं होंन चाहिए |

जिसके बाद 42 दिन बाद ये कपाट खोले जाएंगे यानि की 26 फ़रवरी को गांव वालो का मन्ना है की स्वर्ग प्रवास से लौटने पर देवताओ का स्वागत होगा | जिसके बाद मंदिर के अंदर लेपकंकुं , सेब के पेड़ो के पत्ते , अनाज के दाने अदि निकले जाएंगे | इसी के आधार पर सालभर की भविष्यवाणी होगी |

Share.
Exit mobile version