Public Updates ( काजल तिवारी ) -:  डॉ को भारत में भगवान का दर्जा दिया गया अगर भगवान गरीब से वो भी सरकारी अस्पताल में रिश्वत मांगी जाये तो वो बिचारा गरीब कहा जायेगा | हां जी ऐसा ही हुआ है कोटकपूरा सिविल अस्पताल में जहा डॉ ने एक गरीब से रिश्वत मांगी |

सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर की ओर से एम. एल. आर. काटने के बदले 10 हज़ार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस विभाग की ओर से उसे रंगे हाथ काबू करने की ख़बर मिली है | प्राप्त जानकारी के अनुसार हरप्रीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह वासी गांव वांद्र जटाना किसी लड़ाई झगडे के सम्बन्ध में सिविल अस्पताल में उपचारधीन था | उसकी पत्नी ने डॉक्टर को एम एल आर काटने की विनती की तो डॉक्टर ने कथित तौर पर 10 हज़ार रुपए की मांग की , जिसके बाद पीड़िता की पत्नी हरपिंदर कौर ने विजिलेंस विभाग से संपर्क किया | म

इस दौरान अमृतपाल सिंह DSP विजिलेंस फरीदकोट के नेतृत्व में टीम ने डॉक्टर रिश्वत लेते हुए
रंगे हाथ पकड़ा | गुरप्रीत सिंह SSP विजिलेंस फिरोजपुर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा की डॉक्टर को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड माँगा जायेगा | उन्होंने बताया की अभी मामला दर्ज करने वाली प्रक्रिया मुकम्मल की जा रही है |

Share.
Exit mobile version