Public Updates ( काजल तिवारी ) -:  मोगा में कांग्रेस नेता की हत्या को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है | जानकारी के अनुसार कंग्रेस्स नेता बलजिंदर सिंह की हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्णा और गुरविंदर के रूप में की गई है |

जो की अर्श डल्ला के कहने पर काम करते थे | दिल्ली पुलिस ने स्पेशल सेल के आरोपियों को गिरफ्तार किया है | पकडे गए आरोपियों से हैंड ग्रैंड और एक विदेशी पिस्तौल बरामद हुई है |

गौरतलब है कि जिला मोगा के ब्लॉक अजीतवाल के कांग्रेस अध्यक्ष गांव डाला के नबरदार बलजिंदर सिंह बल्ली डाला 45 की दिनदहाड़े हमलावरों ने गोली मार के हत्या कर दी | बलजिंदर सिंह अपने घर पर बाल कटवा रहे थे | तभी हमलवारों ने 12 बोर बन्दूक से गोलिया चलानी शुरू कर दी थी |

Share.
Exit mobile version