Public Updates ( काजल तिवारी ) -: पंजाब कर अर्जुन अवार्डी व भारतीय हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार के खिलाफ पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है | अभी अभी खबर सामने आ रही है की वरुण ने अर्जेन्ट लीव ली है | जिसको लेकर उसने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टर्की को इस बारे में पत्र लिखकर अपनी सफाई दी है |

पत्र में वरुण ने लिखा कि वह उक्त लड़की के साथ रिलेशन में थी और उसके माता-पिता पुलिस में तैनात है। बस इसी बात का फायदा उठाकर उसने रेप का मामला दर्ज कराया है। बता दें कि केस दर्ज होने के 2 दिन पहले ही CM मान ने वरुण को DSP का नियुक्ति पत्र सौंपा था।

वहीं पीड़ित महिला वर्तमान में एक एयरलाइन स्टाफ के रूप में काम करती है| महिला ने एफआईआर में दावा किया कि वह 17 साल की थी, तब वो 2018 में अर्जुन पुरस्कार विजेता वरुण कुमार के संपर्क में आई थी. इस दौरान वरुण बेंगलुरु में भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) में प्रशिक्षण ले रहा था |

एफआईआर में महिला ने आरोप लगाया कि कुमार ने इंस्टाग्राम के जरिए उससे संपर्क किया और मिलने पर जोर दिया | वह उसे मिलने के लिए मैसेज करता रहा लेकिन जब उसने कोई जवाब नहीं दिया तो उसने अपने दोस्तों से भी उसे मिलने के लिए मनाने को कहा | जब वह उससे मिली तो उसने उसके प्रति अपनी पसंद का इजहार किया, फिर वे दोस्त बन गए और रिलेशनशिप में आ गए |

फिर जुलाई 2019 में वरुण ने भविष्य के बारे में बात करने के बहाने बेंगलुरु के जयनगर के एक होटल में बुलाया, यह जानते हुए भी कि महिला उस समय नाबालिग है, शारीरिक संबंध बनाए| पीड़िता ने जब विरोध किया, लेकिन उसने अपने रिश्ते को एक कदम आगे ले जाने और बाद में उससे शादी करने का वादा किया |

एफआईआर में महिला ने बताया कि वरुण ने उस पर शादी के बहाने उसके साथ पांच साल के लंबे रिश्ते के दौरान कई बार शारीरिक संबंध बनाए. बाद में, वरुण ने खुद को पीड़िता से दूर करना शुरू कर दिया और उसके कॉल और संदेशों का जवाब देना बंद कर दिया | इसके बाद वरुण ने पीड़िता को धमकी भी दी कि अगर उसने उस पर शादी के लिए दबाव डाला तो वह उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा. एफआईआर के मुताबिक, पीड़िता ने वरुण पर धोखा देने का भी आरोप लगाया |

 

Share.
Exit mobile version