
Public Updates ( काजल तिवारी ) -: (Ayodhya) अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को अब कुछ ही दिन रह गए है | इस समारोह में पहुंचने के लिए काफी हद तक निमंत्रण दे दिया गया है | भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के लिए देश विदेश से काफी मात्रा में दान आया है | आपको बता दे की बन रहे राम मंदिर में सबसे अधिक दान मुरारी बापू ने दिया है | इसके अलावा अमेरिका कनाडा और यूनाइटेड किंगडम में स्थित लोगो द्वारा सामूहिक रूप से अलग से 8 करोड़ रुपए का दान दिया गया है |
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट पर दी गई है | जनकारी के नुसार आपको बता दे की सबसे अधिक दान मुरारी बापू ने दिया है वह एक कथावाचक है और देश विदेश में राम जी की कथा करते है…. हर धर्म के लोगो को कथा के लिए आमंत्रित करते है |
बताया जा रहा है की मुरारी बापू जी की तरफ से 11.3 करोड़ रुपए क दान राम मंदिर के लिए किया गया है | इसी के साथ अब तक श्री राम मंदिर के समर्पण निधि वाले अकाउंट में ही अब तक 3200 करोड़ रुपए आ चुके है|
बापू का जन्म 1946 में शिवरात्रि के दिन गुजरात के भावनगर जिले के महुआ के निकट तलगाजर्डा गांव में हुआ था और वह आज भी अपने परिवार के साथ वही रहते है | वह वैष्णव बाबा सधी निम्बार्क वंश से सम्बन्ध रखते है और उन्होंने अपने बचपन का जड़ा समय अपने दादा और गुरु, त्रिभोवनदास दादा और दादी अमृत माँ के साथ बिताया है |
उनकी दादी उनको घंटो तक लोककथाएं सुनाती थी और दादा जी राम चरित मानस का ज्ञान साँझा करते थे | आपको बता डी इ बापू ने 12 वर्ष की आयु में सम्पूर्ण राम चरित मानस को याद कर लिया था…. 14 वर्ष की आयु में राम कथा का पथ और गायन शुरू कर दिया था |