Public Updates ( काजल तिवारी ) -:  बड़ी खबर सामने आ रही है की लोगो को सशस्त्र सेना झंडा दिवस की महत्ता के बारे में जागरूक करने के लिए साइकिल रैली निकाली जा रही है जो 7 नवंबर 2023 को चंडीगढ़ से शुरू हुई है और यह साइकिल रैली 20 नवंबर को स्थानीय वार मैमोरियल जालंधर पहुंचेगी |

जालंधर में इस दिन पहुंचेगी सशस्त्र सेना झंडा दिवस की रैली,

सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते बताया की देशभर में 7 दिसंबर को सशतर सेना झंडा दिवस मनाया जाता है | लोगो को इस दिन के बारे में बताने और सेना में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए, डायरेक्टर रक्षा सेवाएं कल्याण पंजाब में 7 दिसंबर 2023 तक एक साइकिल रैली आयोजित कर रहा है |

उन्होंने बताया की यह साइकिल रैली राज्य के सभी जिलों से होकर 7 दिसंबर 2023 (झंडा दिवस) को पंजाब राजभवन, चंडीगढ़ में समाप्त होगी साइकिल रैली 20 नवंबर क कपूरथला से चलकर सुबह 7 :30 बजे स्थानीय वार मैमोरियल पहुंचेगी और 9 बजे जिला सेवाएं कल्याण दफ्तर, लुधियाना लिए रवाना होगी |

Share.
Exit mobile version