जालंधर (Public Updates TV): पंजाब में संगठित अपराध और अवैध हथियारों की सप्लाई चेन पर कड़ा प्रहार करते हुए जालंधर पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े तीन बदमाशों से 6 पिस्तौल (.32 बोर) बरामद की हैं। यह जानकारी पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने दी।

Advertisement
उन्होंने बताया कि छह दिन पहले हुए एनकाउंटर में पुलिस ने मनकरण सिंह देओल, सिमरनजीत सिंह और जयवीर सिंह को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी मध्य प्रदेश से हथियार मंगवाकर पंजाब के अपराधियों को सप्लाई करते थे। अब तक उनसे कुल 8 पिस्तौल बरामद की जा चुकी हैं।
डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य में संगठित अपराध और अवैध हथियार तस्करी को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार अभियान चला रही है। पुलिस ने इस नेटवर्क के सप्लायर और खरीदारों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी है।
Advertisement

