Jalandhar News: किसानो ने एक बार फिर से आंदोलन करने का ऐलान कर दिया है। बता दे की किसानो ने 3 अक्टूबर को ट्रैन रोकने का ऐलान किया है। यह कार्य 2 घंटे किया जाएगा 12 : 30 से 2 :30 बजे तक ट्रेन रोकी जाएगी। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के किसानो नेता सर्वं सिंह पंढ़ेर ने कहा की यह शम्भू बॉर्डर पर चल रहे धरने के चलते किया जाएगा।

किसानो द्वारा अगर ट्रेन को रोका जाता है तो इसका असर यातायात पर पड़ने वाला है। ऐसे में यात्रियों को घंटो इंतेज़ार करना पड़ेगा। इसके साथ ही पंधेर ने कहा की सरकार को गन्ने की कीमत को भी बढ़ाना चाहिए। साथ ही बोले की सरकार ने अभी तक 2021-22 फगवाड़ा मील द्वारा किसानो की बाकि राशि 28 करोड़ रुपये जोकि कानूनी के तहत 14 दिनों में दी जानी थी जो की अभी तक नहीं दी गई है। यह राशि भी किसानो का दिया जाए।
Advertisement
Advertisement