नई दिल्ली (Public Updates TV): भारत ने हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में अपनी रैंकिंग में 8 स्थान का सुधार करते हुए 77वें स्थान पर जगह बनाई है। अब भारतीय नागरिक 59 देशों में वीजा-मुक्त या ऑन-अराइवल वीजा के साथ यात्रा कर सकते हैं।
Advertisement
यह रैंकिंग IATA (अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ) के आंकड़ों पर आधारित है।
सिंगापुर ने शीर्ष स्थान बरकरार रखा है, जहां 193 देशों तक वीजा-मुक्त पहुंच है। जापान और दक्षिण कोरिया संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।
सऊदी अरब ने भी 4 नए देशों की वीजा-मुक्त सूची में जगह बना कर 54वें स्थान पर छलांग लगाई है। वहीं, अमेरिका और ब्रिटेन की रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गई है।
Advertisement