Public Updates ( काजल तिवारी ) -:   हरियाणा के अम्बाला जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है की 2 बच्चो की माँ पति छोड़ अपने प्रेमी संग फरार साथ ही उसने 50 हज़ार रुपए व सोना ,चांदी भी लेकर गई है | इसके बाद पति ने सदर थाना पुलिस में पत्नी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है | आइए बताते है की पति ने क्या- क्या आरोप लगाया है पत्नी के खिलाफ |

गांव मर्दो साहिब निवासी एक यक्ति ने बताया की उसकी पत्नी 9 नवंबर को साढ़े 12 बजे बोली की मै अपने मायके नारदु जा रही हु पति ने पूछा क्यों तो बोली की मेरे भाइयो के बीच लड़ाई हो गई है जिसके चलते उन्होंने मुझे बुलाया है तो जाना पड़ेगा | जिसके बाद वह घर से निकल गई | इसके साथ ही शिकायकर्ता ने बताया की हमारी 14 साल के बेटी और 22 साल उसका बेटा है | उसके बाद भी वह अपने बच्चो क छोड़ किसी और व्यक्ति के साथ भाग गई है |

शिकायकर्ता ने यह भी बताया की कुछ साल पहले भी उसकी पत्नी इसी तरह किसी गैर मर्द के साथ भाग गई थी | जिसके बाद पुलिस ने उसे ढूढ़ निकाला था और उसे समझा बुझा कर घर वापिस भेज दिया था |

इसके साथ शिकायकर्ता ने बताया की करवाचौथ पर भी वह मायके का बहाना बना कर उसकी पत्नी चली गई थी और दो दिन बाद घर आई थी जब उसके मायके पूछा तो वहा पर नहीं गई थी शिकायकर्ता ने बताया यकीन है की वह उसी व्यक्ति के साथ करवाचौथ मनाने के लिए गई थी |

शिकायकर्ता ने यह भी बताया की जब उसका बेटा अपने मामा के घर गया तो उसने पर पूछताछ की माँ मेरी कहा है और झगड़ा क्यों हुआ था तो मामा ने बताया की यहाँ तो कोई झगड़ा नहीं हुआ और तुम्हारी माँ तो यहाँ नहीं आई है |

शिकायकर्ता ने बताया की जब 9 नवंबर उसकी पत्नी किसी व्यक्ति के साथ जा रही थी तो उसकी भतीजी ने पुछा आप कहा जा रहे हो तो उसके व्यक्ति ने बोला की अब यह कभी नहीं आएगी जो की CCTV कैमरे में कैद हो गया है | इसके साथ ही आपको बता दे की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है पुलिस का कहना है की जल्द ही उसकी पत्नी को ढूढ़ लिया जाएगा |

Share.
Exit mobile version