चंडीगढ़ (Public Updates TV): पंजाब की राजनीति में बड़ा फेरबदल हुआ है। शिरोमणि अकाली दल के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री अनिल जोशी ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पार्टी के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू भी मौजूद रहीं।
Advertisement
इस दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि पंजाब कांग्रेस जल्द ही वोट चोरी समेत विभिन्न मुद्दों पर राज्यभर में यात्रा निकालेगी, जिसका रूट और प्लान जल्द तैयार किया जाएगा। उन्होंने अनिल जोशी का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए उनके जुड़ने को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
Advertisement