पोते के जन्मदिन को लेकर बाजार सामान लेने गए थे पति, छत का दरवाजा और खिड़कियां खुली मिली… जेबर और मोबाइल गायब होने से आशंका बढ़ी
जालंधर (Public Updates TV): शहर के पॉश इलाकों में रहने वाले बुजुर्ग दंपतियों अब सुरक्षित नहीं है। वीरवार को एरिया मोता सिंह नगर में घर में अकेली बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। हत्या की आशंका तब हुई जब पहने हुए गहने और और मोबाइल नहीं मिला। मृतका की पहचान विनोद कुमारी दुग्गल (69) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में कर रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
घटना की जानकारी देते हुए जिला भाजपा के महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने जब वारदात हुई उनकी ताई विनोद कुमारी (69) घर में थी। ताया भीम सेन दुग्गल के पौते का जन्मदिन मनाने के लिए बाजार से सामान लेने के लिए गए थे।
जब वह घर वापस आए तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाया और बेल बजाई पर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद सामने रहते परिवार के युवक ने गेट फांदकर अंदर से दरवाजा खोला। जब अंदर गए तो देखा कि ताई जमीन पर पड़ी हुई थी। उन्हें पहले प्राकृतिक मौत लगी लेकिन जब पड़ोसियों ने कहा तो देखा कि हाथ में पहने हुए कंगन और अंगूठियां नहीं थी जबकि मोबाइल गायब था और स्विच्ड आफ़ बता रहा था।
जिसके बाद उन्हें हत्या का शक हुआ और मुझे फोन कर सारी बात बताई। उन्होंने तुरंत डॉक्टरों को घर भेजा जिन्होंने चेक करने के बाद ताई को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस आसपास के कैमरे चेक कर रही है क्योंकि दंपति के घर में सीसीटीवी कैमरे नहीं थे।
भाजपा नेता हिक्की ने बताया कि उनके ताया और ताई काफी समय से घर में अकेले रह रहे थे। उनके दोनों बेटे विदेश (ऑस्ट्रेलिया) में रहते हैं। वह अक्सर उनसे मिलने आया करते थे। सारी वारदात ताया दुग्गल जी के बाजार जाने के बाद हुई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पता चलेगा। घर में सीसीटीवी कैमरे न होने की वजह से आरोपियों का फिलहाल पता नहीं चला है और बगल वाला मकान भी खाली है जिस कारण कोई आया गया है तो किसी ने देखा नहीं है। वही घर का ऊपर का दरवाजा खुल पाया गया है इसके बाद फॉरेंसिक टीम में जांच में जुट गई हैं।