Public Updates ( काजल तिवारी ) -: शिक्षा विभाग द्वारा 725 स्कूलो को सख्त निर्देश जारी किए गए है | जानकारी के अनुसार आठवीं, दसवीं और बाहरवीं कक्षा की 2024 की परीक्षाओं के लिए सरकारी स्कूलों से परीक्षा केन्द्रो के चयन के सबंध ने सख्त निर्देश जारी किए गए है |
आपको बता दे कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 04 अक्टूबर क पत्र जारी करते 10 अक्टूबर तक ऑनलाइन प्रोफार्म में परीक्षा केन्द्रो के लिए पांच विकल्प भरने की मांग की गई थी |
इसमें तीन ऐसे स्कूलों में भरने के लिए कहा गया था जहा पहले से ही परीक्षा केंद्र चल रहे है | और 2 ऐसे स्कूल ज कि 10 किमी के दायरे में हो जिनमे परीक्षा केंद्र न बनता हो पर वह परीक्षा केंद्र बनने के योग्य है | इसके बाद भी राज्य के 725 सरकारी स्कूलो द्वारा निर्धारित तिथि ता परीक्षा केन्द्रो का विकल्प नहीं भरा गया है |
बार्ड द्वारा उन्हे एक और मौका देते हुए अब 18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक हर हाल में स्कूल में ऑनलाइन स्कूल पोर्टल पर परीक्षाएं केन्द्रो का विकल्प भरने का निर्देश दिया गया |
इसके साथ ही कहा गया है कि विकल्प न भरने पर बोर्ड कार्यालय द्वारा स्तर पर परीक्षा केंद्र स्थापित कर दिया जाएगा ज कि बदला नहीं जाएगा | वही इस सबंध में परीक्षार्थियों को कोई परेशानी होती है तो इसकी सारी जिम्मेदारी सबंधित स्कूल प्रमुख की होगी |

