Weather Update: पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मौसम विभाग ने पंजाब में 25-26 अगस्त को बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं विभाग ने 27 अगस्त को हिमाचल प्रदेश में भी बारिश की संभावना जताई है। जालंधर में 2 दिनों से तापमान बढ़ा है जिसके चलते लोग उमस भरी गर्मी से परेशान है।

मौसम विभाग ने दिल्ली में आज हल्की बारिश की संभावना जताई है। जिसके साथ विभाग ने दिल्ली में 25 से 27 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वही शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश हुई थी जिसके बाद दिल्ली वासियों को गर्मी से रात मिली थी। लेकिन आज मौसम कई इलाको में उमस भरा हो सकता है।
Advertisement

Advertisement