Public Updates ( काजल तिवारी ) -:  बड़ी ख़बर सामने आ रही है अमृतसर और जालंधर रोड में स्थित खिलचिया से जहा पुलिस और तस्कर की मुठभेड़ हो गई है | पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस इस स्थान में पहुंच गई जिसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई | जिसके बाद फायरिंग में 2 तस्कर घायल हो गए और उनको अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया है |

मिली जानकारी के अनुसार ये तस्कर एक पैलेस के बाहर कार खड़ी करके किसी का इंतज़ार कर रहे थे | और जैसे ही पुलिस को देखा तो फायरिंग शुरू कर दी तो पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की जिसके बाद एक छाती और दूसरे के कंधे को छू के गोली निकल गई | फिलहाल तस्करो को अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया है |

तस्करो की पहचान सुखजिंदर सिंह निवासी समाना कला थाना मोरिंडा रूपनगर और दूसरे का नाम आकाशदीप सिंह निवासी ईउद मोरिंडा रूपनगर के रूप में हुई है | दोनों तस्करो को गिरफ्तार कर लिया गया है |

DSP सुखविंदरपाल सिंह ने जानकारी देते हुए कहा की पुलिस ने तस्करो से एक स्विफ्ट कार और 1 पिस्टल जिससे तस्कारो ने पुलिस पर फायरिंग की थी ये सामान तस्करो से ज़ब्त किया गया है |

Share.
Exit mobile version