![easy visa jalandhar](http://publicupdates.in/wp-content/uploads/2023/11/easy-visa-ad.jpeg)
Public Updates ( काजल तिवारी ) -: बड़ी खबर मोगा से आ रही है जहा पर एक किसान की सरेआम हत्या कर दी है | जानकारी के अनुसार बता दे की जिले के भिंडर कलां गांव में किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई है | आइए बताते है पूरा मामला |
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दे की किसान रणजीत सिंह रलदू गत शाम को खेतो मेंघूमने के निकले थे , लेकिन बहुत टाइम हो गया रात के 10 बजे तक परिवार उनका खाने के लिए इंतज़ार करता रहा परन्तु वह वापिस नहीं आए |
जिसके बाद परिवार का एक सदस्य उनको देखने के लिए वहा पर गए तो उनको खेतो में किसान रणजीत का शव मिला जिसके बाद परिवार को फ़ोन किया और साथ ही पुलिस को भी इसके बारे में सूचना दी , मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है | फिलहाल पता लगाया जा रहा है की आखिर क्यों और किसने किसान रणजीत का की हत्या की है |