Public Updates ( काजल तिवारी ) -: LUDHIANA: बड़ी खबर लुधियाना से आ रही है जहा एक महिला का घर में घुस के हत्या कर दी गई है बताया जा रहा है की महिला की हत्या उसका गाला रेत कर की गई है | महिला की पहचान पूजा नाम, सुन्दर नगर चौक भामिया रोड गार्डन कालोनी की रहने वाली है | आइए आपको बताते है पूरा मामला |

जानकारी के मुताबिक महिला का यह दूसरा विवाह है और महिला बच्चो को अपने घर पर ही ट्यूशन पड़ती है | बताया जा रहा है की उसके पति की यह तीसरी वाइफ है और जब महिला का मर्डर हुआ तो उसका पति फगवाड़ा गया हुआ था वह घर पर नहीं था | इसके साथ ही बताया गया की महिला के साथ लूट भी हुई है |

इसके साथ ही आपको बता दे की महिला ने अपने घर में किरायदार भी रखे हुए है | आज सुबह जब महिला का बेटा चीकू उठा तो उसने लथपथ अपनी माँ को देख चिल्लाने लगा जिसके बाद आस पास के लोगो द्वारा पुलिस को सूचित किया गया पुलिस क सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल में पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी गई है देखा जाए तो मामला बहुत संगिन्ध है |

पति की यह तीसरी शादी थी और महिला की यह दूसरी शादी थी | महिला घर पर बेटे के साथ अकेली थी |जिसके बाद पुलिस सब से पूछताछ कर रही है | आपको बता दे की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और साथ ही आस पास के CCTV कैमरा खंगाले जा रहे है | पुलिस द्वारा जल्द ही क़ातिल को गिरफ्तार किया जयेगा |

Share.
Exit mobile version