Public Updates ( काजल तिवारी ) -:  बड़ी खबर बटाला के राजा इंटरनेशनल से आ रहे है जहा रात को शादी में बारातियो का स्वागत के बाद अंगूठी के लिए लड़का और लड़की पक्ष में विवाद शुरू हो गया जिसके बाद यह शादी को बीच में रोक दूल्हा और दुल्हन पुलिस स्टेशन जा पहुंचे | आइए आपको बताते है पूरा मामला |

जानकारी के मुताबिक आपको बता दे की दूल्हे और दुल्हन का प्रेम विवाह था जिसके बाद बड़ी मुश्किल के बाद दोनों ने अपने- अपने परिवारों को मना लिया और लड़का बरात ले कर लड़की के घर पहुंचे जिसके बाद बरात का स्वागत किया गया और स्वागत के बाद लड़को वालो ने दहेज़ की मांग की जिसके बाद लड़की वालो ने बोला की हमारे यहाँ लड़की को रसम में अंगूठी पहनाई जाती है |

जिसके बाद दोनों परिवारों में झगड़ा शुरू हो गया लड़को वालो ने बोला की हम अंगूठी नहीं लेकर आए है जिसके बाद शादी को बीच में रोक कर दूल्हा और दुल्हन दोनों परिवार सहित पुलिस थाना पहुंच गए जहा लड़के ने बोला की हम कोई दहेज नहीं मांग रहे थे मेरी शादी मेरे नानके वाले कर रहे है और हमारे यहाँ लड़की को सोने की अंगूठी नहीं पहनाई जाती है |

जिसके बाद लड़की की माँ ने बोला की अब यह शादी नहीं करेंगे लड़के के कहने पर हमने पैलेस बुक किया था और शादी के लिए तैयार हुए थे | परन्तु यह हमारी बेटी के लिए एक अंगूठी नहीं ला सके तो खुश क्या रखेंगे जिसके बाद लड़की की माँ ने कहा की हमे न्याय चाहिए | और लड़के ने कहा की हम कोई दहेज़ नहीं मांग रहे और अगर मेरे परिवार ने कुछ बोला है तो मै उनकी तरफ से माफ़ी मांगता हु |

इसके बाद थाना सिविल लाइन ASI बलविंदर सिंह से संपर्क किया गया तो सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने कहा की दोनों पक्षों के आने के बाद लड़की के परिवार ने फैसला लिया की अब वह अपनी लड़की की शादी किसी अन्य लड़के से करेंगे जिसके बाद बारात को बैंरंग वापिस लौटना पड़ा |

Share.
Exit mobile version