फिरोजपुर  Public Updates tv   Husband’s friend raped his wife : फिरोजपुर से विवाहित के साथ रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की यह दुष्कर्म पीड़िता के पति के दोस्त ने किया है। पीड़िता ने 2 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए पीड़िता को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया हैं।

पुलिस को दिए बयां में पीड़िता ने बताया की वह 13 जून को दोपहर ससुराल से किसी काम के लिए मायके गई थी घर पर माँ और भाभी दोनों ही मौजूद नहीं थी। जिसके बाद उसके पति का दोस्त अपने दोस्तों के साथ घर के अंदर आया और अकेले देख दोनों ने रेप की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

आरोपी का नाम प्रताप सिंह निवासी गुरूहरसहाय वह पहले भी पीड़िता के पति के साथ उसके मयके आया था। जिसकी वजह उसे पीड़िता का घर पता था .उसने पीड़िता पर पहले ही नजर रखी या फिर उसदिन अकेले देख इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल इसके बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने पीड़िता के बताए अनुसार मामला दर्ज कर लिया है और कार्यवाई शुरू कर दी हैं।

Share.
Exit mobile version