Public Updates ( काजल तिवारी ) -:  पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आरही है | आपको बता दे की होशियारपुर के गांव डंडियाणा में सरपंच की गोलिया मारकर हत्या कर दी गई है |

मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दे की संदीप सिंह गांव का मौजूद सरपंच और BSP का नेता था | वह गांव के बाहर सड़क के पास कूड़े के ढेर पर खड़ा था, तभी एक मोटर साइकिल पर 3 युवक आए और पहले उससे हाथ मिलाया |

जैसे ही हाथ मिलाया उसी के बाद ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी | जिसमे में एक गोली संदीप के दाहिनी ओर लगी | इस बीच मौके पर मौजूद सरपंच संदीप को एक निजी अस्पताल ले जाया गया | जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | वही सरपंच की मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया है | फिलहाल पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है |

Share.
Exit mobile version