जालंधर  Crores of rupees fraud in Jalandhar: फॉरेक्स ट्रेंडिंग कंपनी ने जालंधर के करोड़पतियों के साथ करोडो की ठगी मारी है। मिली जानकारी के मुताबिक अधिक कमाई का लालच देकर फोरेक्स ट्रेंडिंग कंपनी ने जनता को बेवकूफ बनाया है। इसमे जालंधर के अफसर, डॉक्टर्स, रिटायर्ड ऑफिसर्स, को फसाया गया था और साथ में बोला गया था की आगे और लोंगो को जोड़ो।

नवविवाहित युवती ने की आत्महत्या, मामला कर देगा हैरान

जालंधर में इस कंपनी द्वारा दफ्तर खोल के जनता से कहा की अगर आप 1 लाख रुपये लगते है तो आपको 15 प्रतिशत तक का मुनाफा दिया जाएगा। साथ ही लोंगो को कहा गया था की जो आगे और लोग जोड़ेगे तो ट्रेडिंग में 6 फीसदी तक लगने वाले चार्ज माफ़ कर दिए जाएंगे। जिसके चलते लोगों ने अपने रिश्तेदारों को भी इसमे इन्वेस्टमेंट के लिए राजी किया और सबने इस कंपनी में पैसे लगाए।

शिकायतकर्ता का कहना है की उन्होंने ने 2023 में इस कंपनी में पैसा लगाना स्टार्ट किया था। इस दौरान उन्होंने ने 20 लाख रुपये लगाए थे। इसके बाद उन्हे मुनाफा होने लगा। इसके बाद कंपनी ऑफर्स देने लगी तीन लोग और जोड़ों तो आपका 6 फीसदी चार्ज माफ़ होगा। इसके चलते रिश्तेदारों से बात की गई और सबने पैसे लगाए कुछ दिन बाद पैसे आने बंद हो गए तो जनता को बताया गया की सरकार के साथ विवाद चल रहा है।

मौसम को लेकर बड़ी अपडेट, भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी, पढ़ें

सभी इन्वेस्टर्स की उम्मीद जगाई गौ की लगा हुआ पैसा जल्द ही मिल जायेगा लेकिन, बाद में पता चला की यह बड़े पैमाने में ठगी मारी गई है। जिसके बाद अब उनको पैसा तो मिलेगा लेकिन नागपुर में केस दर्ज होने के बाद। फिलहाल पुलिस जांच में लगी है।

Share.
Exit mobile version